कला मण्डल में कठपुतली व नृत्य प्रशिक्षण
भारतीय लोक कला मण्डल में पिछले 15 मई से लोक नृत्य एवं कठपुतली प्रशिक्षण का शिविर आरम्भ हुआ । इसमें महिलॉंए, छात्रॉंए एवं नन्ही बालिकॉंए नृत्य प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है एवं प्रौढ़, बालक/ बालिकॉंए दस्ताना कठपुतली का प्रशिक्षण गहनता व रूची के साथ सीख रहे है ।

लोक नृत्यों में प्रशिक्षण भारतीय लोक कला मण्डल में विश्व प्रसिद्ध कलाकार दे रहे है जिनमें प्रमुख है प्रेम कुमार, गोपाल, मीता पाहुजा, यशोदा माली, शोभा मीणा, विनिता, सुमन, रामलाल एवं संगीत पर साथ दे रहे है यासीन खां, जगदीश पालीवाल, रामलाल, रोशन, रईस, शिल्पा नायर, भावना एवं कठपुतली का प्रशिक्षण भगवती चावड़ा, मोहन पटेल एवं जीवन लाल डांगी दे रहे हैं
सहायक निदेशक गोवर्धन सामर ने बताया की प्रशिक्षण शिविर में जो नृत्य व कठपुतली सीखी उनके प्रदर्शन संस्था के रंगमंच पर शिविर के समापन में प्रस्तुत किए जाएगें एवं प्रशिक्षर्थियों को प्रशंसा पत्र भी वितरित किए जाएगें ।