अंतरराष्ट्रीय कठपुतली समारोह में नाचेगी लोक कला मंडल की कठपुतलियां

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कठपुतली नाट्य समारोह में भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर द्वारा 'काबुली वाला' कठपुतली नाटिका के प्रदर्शन

 | 
अंतरराष्ट्रीय कठपुतली समारोह में नाचेगी लोक कला मंडल की कठपुतलियां

नई दिल्ली में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय समारोह में कठपुतली और कलाओं की अंतरराष्ट्रीय संस्था भारतीय लोक कला मंडल की कठपुतलिया प्रस्तुति देगी। संस्था के सहायक निदेशक गोवर्धन सामर एवं मानद सचिव रियाज़ तहसीन ने बताया कि राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कठपुतली नाट्य समारोह में भारतीय लोक कला मंडल, उदयपुर द्वारा ‘काबुली वाला’ कठपुतली नाटिका के प्रदर्शन देने हेतु दल दिनांक 17 नवम्बर 2016 को दोपहर रवाना होगा। इस समारोह में विश्व के 33 कठपुतली दल अपने प्रदर्शन प्रस्तुत कर रहे है।

‘काबुली वाला’ कठपुतली नाटिका का प्रदर्शन देश के विभिन्न नगरो एवं उदयपुर में लगभग 70 प्रदर्शन कर चुकी है। यह नाटिका स्व. रविन्द्र नाथ टैगोर की रचना पर आधारित है। इसका निर्माण स्व. रविन्द्र नाथ टैगोर के 150वे जन्म दिवस के अवसर पर संस्था द्वारा किया गया था।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News