पूर्बिया कलाल समाज क्रिकेट प्रतियोगिता
उदयपुर। पूर्बिया कलाल समाज की एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को हुई। ओगणा इकाई अध्यक्ष नरेश पूर्बिया ने बताया कि रविवार को उदयपुर, थूर मदार, ओगणा, झाडोल, सलूम्बर, मेवाड़ व मालवा इकाई के चुन्नीन्दा खिलाड़ियों कि चार क्रिकेट टीम बनाई गई,जिनके बीच केटी क्रिकेट एकेडमी माली कोलोनी,उदयपुर के क्रिकेट ग्राउण्ड मे प्रतियोगिता करवाई गई।
क्रिकेट प्रतियोगिता संयोजक नितेश चौधरी ने बताया की फाइनल मुकाबला कै एफ सी व पूर्बिया ब्रदर्स के बीच हुआ। कै एफ सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 127 रन बनाये ,जिसके जवाब मे पूर्बिया ब्रदर्स ने 121 रन ही बना पाई।
इसप्रकार कै एफ सी ने पूर्बिया ब्रदर्स को 6 रनों से हराया। मैन ऑफ मैच निहाल पूर्बिया को घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता मे नितेश चौधरी, निहाल पूर्बिया, जितेंद्र पूर्बिया व सुनिल पूर्बिया का शानदार प्रदर्शन रहा।
क्रिकेट प्रतियोगिता मे उदयपुर इकाई अध्यक्ष दिनेश पूर्बिया, उपाध्यक्ष दिलीप पूर्बिया, महेंद्र पूर्बिया, अरूण पूर्बिया, हेमेंद्र, निर्मल पूर्बिया व इश्वर पूर्बिया उपस्थित थे।
