पुष्पा शर्मा अध्यक्ष, जगमोहन दवे सचिव निर्वाचित

विद्या भवन विद्या बन्धु संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में पुष्पा शर्मा अध्यक्ष एवं जगमोहन दवे सचिव सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए।

 | 

पुष्पा शर्मा अध्यक्ष, जगमोहन दवे सचिव निर्वाचित

विद्या भवन विद्या बन्धु संघ की कार्यकारिणी के चुनाव में पुष्पा शर्मा अध्यक्ष एवं जगमोहन दवे सचिव सर्वसम्मति से निर्वाचित किए गए।

विद्या भवन सीनियर सैकेण्डरी स्कूल की पूर्व विद्यार्थियों के संगठन विद्या भवन विद्या बन्धु संघ की साधारण सभा की वार्षिक बैठक रविवार (28 जून 2015) को यहाँ विद्यालय के सभागार में हुई।

बैठक में गत वर्ष के प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा को सर्वसम्मति से पारित किया गया। वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने पर आगामी तीन वर्ष के लिए नई कार्यकारिणी का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

इसमें अध्यक्ष पुष्पा शर्मा, उपाध्यक्ष भगवत बाबेल, सचिव जगमोहन दवे, सह-सचिव हरीश माथुर, कोषाध्यक्ष दिलीप गलूण्डिया, आमोद-प्रमोद मन्त्री गोपाल बम्ब, ऋषि-ऋण मन्त्री जयप्रकाश श्रीमाली, सम्पादक डॉ. कुसुम माथुर, सह-सम्पादक शुभम् शर्मा तथा सदस्य ब्रिगेडियर (से.नि.) डॉ. सी.पी. जोशी, चन्द्र सिंह आर. मेहता, हेमन्त बोहरा, महेन्द्र बापना व हंसराज चौधरी चुने गए।

विशेष आमंत्रित सदस्य अनीश केसरी होंगे। बैठक में दिवंगत सदस्यों को श्रद्धाँजलि दी गई। बैठक में 70 सदस्यों ने भाग लिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News