राजभाषा कार्यान्वयन में उत्कृष्ट योगदान हेतु पुष्पेंद्र सिंह गोरवा सम्मानित

क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में कार्यरत है पुष्पेंद्र सिंह गोरवा

 | 

उदयपुर 27 मार्च 2026। क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान, उदयपुर में कार्यरत कार्यालय अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह गोरवा को राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य निष्पादन के लिए रेलवे बोर्ड की व्यक्तिगत नकद पुरस्कार योजना के अंतर्गत सम्मानित किया गया।

यह सम्मान दिनांक 25 मार्च 2026 को उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक की अध्यक्षता में आयोजित क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक के दौरान प्रदान किया गया। इस अवसर पर गोरवा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गोरवा द्वारा राजभाषा हिंदी में नियमित कार्यालयीन कार्यों के अलावा विभिन्न राजभाषा गतिविधियों में भी सक्रिय सहभागिता की जाती है। 

प्राचार्य, क्षेत्रीय रेल प्रशिक्षण संस्थान की प्रेरणा एवं अधिकारीगण के मार्गदर्शन की इसमें महत्ती भूमिका रही, जिससे संस्थान में समग्र रूप से हिंदी के प्रयोग को नई गति एवं सुदृढ़ता प्राप्त हुई है। 

बैठक में प्राचार्य के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित सहायक कार्मिक अधिकारी, नरेंद्र सिवासिया ने प्राचार्य जय प्रकाश की प्रगामी विचारधारा से संस्थान में राजभाषा के क्षेत्र में हुई प्रगति व उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए गोरवा को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।