गंदगी पर फाईन लगाओं, बनाओं भारत शाईन
सखी क्लब मितवा सोसायटी की सदस्याओं ने दुबई की यात्रा कर पाया कि वहां पर जरा सी गंदगी करने पर जुर्माना लगाया जाता है और इसी कारण वहां की जनता अस्वच्छता करने से कतराती है। यह कहना था कि सखी क्लब की संरक्षिका कविता मोदी का, जो गत दिनों क्लब की 20 सदस्याओं के साथ दुबई की यात्रा पर गई थी।

आज जगमंदिर में आयोजित बैठक में उक्त बातों को साझा किया। उन्होेंने बताया कि स्वच्छता में देश में इन्दौर सबसे आगे इसलिये है कि वहां भी पिछले तीन वर्षो से गंदगी करने पर जुर्माना लगाया जाता है। उन्होेंने कहा कि हमें भारत को सुन्दर बनाने के लिये गंदगी करने पर जनता पर जुर्माना लगाया जाना चाहिये ताकि जनता को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हो सकें।
इस अवसर पर सचिव सुनीता मोदी, रेखा असावा, राजेश्वरी सोनी, मंजू सोनी, मधु खमेसरा, उषा कोठारी, माधवी चंदानी, शारदा जांगिड़, सीमा चोर्डिया,लता सोनी, सारिका मोदी, रीना सलूजा, गुरमीत कौर सहित अनेक सदस्याएं मौजूद थी।