वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की लॉटरी पर उठे सवाल, दोबारा चयन प्रक्रिया की मांग
Udaipur Times News, Senior Citizen Tirth Yatra 2026 ,उदयपुर 30 जून 2026- राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना की हाल ही में जारी लॉटरी को लेकर श्री राम सेना (मेवाड़) ने चयन प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं। संगठन ने जिला कलक्टर के माध्यम से देवस्थान विभाग को ज्ञापन सौंपकर चयनित यात्रियों की पात्रता की निष्पक्ष जांच और आवश्यकता पड़ने पर दोबारा लॉटरी कराने की मांग की है।
संगठन के प्रतिनिधि हेमेश नागदा ने बताया कि यह योजना करीब 15 वर्ष पहले आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यमवर्गीय वरिष्ठ नागरिकों को निशुल्क तीर्थ यात्रा का अवसर देने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। लेकिन हाल ही में जारी लॉटरी सूची में बड़ी संख्या में ऐसे लोगों के नाम सामने आए हैं जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं, आयकरदाता हैं और स्वयं अपने खर्च पर यात्रा करने में सक्षम हैं। Udaipur News
उन्होंने आरोप लगाया कि आवेदन प्रक्रिया के दौरान आवेदकों की आर्थिक स्थिति का प्रभावी सत्यापन नहीं किया जाता। विभाग आय संबंधी दस्तावेजों की समुचित जांच नहीं करता और न ही पैन कार्ड या अन्य माध्यमों से आयकरदाता होने का सत्यापन किया जाता है, जिससे अपात्र लोग भी योजना का लाभ उठा रहे हैं। Senior Citizen Tirth Yatra 2026
ज्ञापन में मांग की गई है कि हाल ही में चयनित सभी यात्रियों के आवेदन और दस्तावेजों की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। चयनित व्यक्तियों की आय, आर्थिक स्थिति और पात्रता की नियमों के अनुसार जांच की जाए तथा यदि किसी प्रकार की अनियमितता या नियमों का उल्लंघन सामने आए तो संबंधित अधिकारियों और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। Protest News
संगठन ने यह भी मांग की है कि अपात्र व्यक्तियों का चयन निरस्त कर पात्र, आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय वरिष्ठ नागरिकों को योजना का लाभ दिया जाए। साथ ही भविष्य में चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और सत्यापन आधारित बनाया जाए, ताकि सरकारी योजना का लाभ केवल वास्तविक जरूरतमंद लोगों तक ही पहुंचे।
#Udaipur #UdaipurNews #UdaipurTimes #Mewar #Rajasthan #RajasthanNews #SeniorCitizen #VaristhNagrik #TirthYatra #GovernmentScheme #DevsthanDepartment #DistrictCollector #Transparency #PublicWelfare #BreakingNews #IndiaNews #SocialJustice #Lottery #Pilgrimage #WelfareScheme
