48 लाख रुपये की नौकरी छोड़ी, 6 देशों में किया काम, अब 'लेडी सिंघम' IPS अंजलि विश्वकर्मा बनी अपराधियों का काल

 | 
48 लाख रुपये की नौकरी छोड़ी, 6 देशों में किया काम, अब 'लेडी सिंघम' IPS अंजलि विश्वकर्मा बनी अपराधियों का काल 

Udaipur Times, Success Story of IPS Anjali Vishwakarma : उत्तर प्रदेश के कानपुर में एडीसीपी (साइबर क्राइम) के पद पर तैनात IPS अंजलि विश्वकर्मा ( IPS Anjali Vishwakarma) इन दिनों खूब चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने मासूम बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर गूगल ड्राइव पर अपलोड करने वाले 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर एक संवेदनशील मामले का खुलासा किया। तकनीकी साक्ष्यों, NCRP टिपलाइन और गूगल से मिले डिजिटल इनपुट के आधार पर उन्होंने आरोपी तक पहुंच बनाई और पीड़ित बच्चियों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी।

Success Story of IPS Anjali Vishwakarma

देहरादून की रहने वाली हैं अंजलि विश्वकर्मा ( IPS Anjali Vishwakarma)

11 जनवरी 1993 को उत्तराखंड के देहरादून में जन्मीं अंजलि विश्वकर्मा  (Anjali Vishwakarma) बचपन से ही पढ़ाई में बेहद होनहार थीं। उन्होंने वर्ष 2011 में कॉन्वेंट ऑफ जीसस एंड मैरी स्कूल से 12वीं की परीक्षा में 97.7 प्रतिशत अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया। इसके बाद उन्होंने IIT कानपुर से नेविगेशन इंजीनियरिंग में बीटेक किया।

48 लाख रुपये का पैकेज छोड़कर चुनी देश सेवा

इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद उन्हें एक विदेशी ऑयल कंपनी में करीब 48 लाख रुपये सालाना के पैकेज पर नौकरी मिली। नौकरी के दौरान उन्होंने मेक्सिको, नॉर्वे, ब्रिटेन, मलेशिया, सिंगापुर और अबू धाबी सहित छह देशों में काम किया। लेकिन न्यूजीलैंड में नौकरी के दौरान उनके मन में देश लौटकर समाज की सेवा करने का विचार आया और उन्होंने नौकरी छोड़कर UPSC की तैयारी शुरू कर दी।

Success Story of IPS Anjali Vishwakarma

दूसरे प्रयास में बनीं IPS

साल 2018 में भारत लौटने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की। पहले प्रयास में असफलता मिली, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। साल 2020 की UPSC परीक्षा में सफलता हासिल कर वह 2021 बैच की उत्तर प्रदेश कैडर की IPS अधिकारी बनीं।

स्कूल फ्रेंड बना जीवनसाथी

अंजलि विश्वकर्मा के IIT कानपुर के दोस्त उदित पुष्कर (Udit Pushkar) ने उन्हें UPSC की तैयारी के लिए प्रेरित किया। दोनों 12वीं कक्षा से दोस्त थे। खास बात यह रही कि 2020 की UPSC परीक्षा में उदित पुष्कर (Udit Pushkar) भी चयनित होकर छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अधिकारी बने। करीब 12 साल पुरानी दोस्ती बाद में रिश्ते में बदल गई और दोनों ने वर्ष 2024 में परिवार की सहमति से लव मैरिज कर ली।

परिवार का मिला पूरा साथ

अंजलि विश्वकर्मा (Anjali Vishwakarma) का परिवार हमेशा उनकी सबसे बड़ी ताकत रहा। उनके पिता अरुण कुमार ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में इंजीनियर रहे हैं, जबकि उनकी मां नीलम विश्वकर्मा गृहिणी हैं। उनकी एक छोटी बहन भी है। वहीं उनके नाना बी.एल. विश्वकर्मा PCS अधिकारी रह चुके हैं। परिवार के सहयोग और प्रेरणा ने अंजलि को अपने लक्ष्य तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Success Story of IPS Anjali Vishwakarma

कई चर्चित मामलों का किया खुलासा

IPS अंजलि विश्वकर्मा IPS Anjali Vishwakarma अपनी जांच क्षमता और तकनीकी समझ के लिए जानी जाती हैं। झांसी में पहली पोस्टिंग के दौरान उन्होंने इंस्टाग्राम रील में दिखे एक छोटे से सुराग के आधार पर महाराष्ट्र से 15 वर्षीय लापता बच्ची को सकुशल बरामद किया था।

इसके बाद कानपुर में उन्होंने इमरान हत्याकांड का खुलासा किया, एंटी रोमियो अभियान चलाकर मनचलों पर कार्रवाई की, चाइल्ड ट्रैफिकिंग गिरोह का भंडाफोड़ किया और ऑक्सीजन थेरेपी के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ भी बड़ी कार्रवाई की।

हाल ही में साइबर क्राइम शाखा में तैनाती के दौरान उन्होंने बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाकर ऑनलाइन अपलोड करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर एक बार फिर अपनी पेशेवर दक्षता का परिचय दिया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News