प्रवासी अग्रवाल समाज की क्विज एवं साहित्यिक प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रवासी अग्रवाल समिति उदयपुर द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के अन्तर्गत क्विज, साहित्यिक एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

 | 
प्रवासी अग्रवाल समाज की क्विज एवं साहित्यिक प्रतियोगिता सम्पन्न

प्रवासी अग्रवाल समिति उदयपुर द्वारा आयोजित अग्रसेन जयंती महोत्सव के अन्तर्गत क्विज, साहित्यिक एवं स्वस्थ शिशु प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मीडिया प्रभारी सी.पी. बंसल ने बताया कि प्रतियोगिताओं का आगाज महाराजा अग्रसेन की तस्वीर पर समाज के अध्यक्ष खेमचन्द अग्रवाल, मंत्री राजेश अग्रवाल, पारितोषिक संयोजक एन.के. अग्रवाल एवं महिला अध्यक्ष वीणा अग्रवाल ने माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

महिला समिति द्वारा आयोजित चूड़ी एवं कॉम्पेक्ट डिस्क से आईटम बनाने में महिला वर्ग में क्रमशरू रेणु अग्रवाल, सरिता बंसल एवं पूजा पित्ती, युवती वर्ग में अंकिता अग्रवाल एवं प्रियंका अग्रवाल प्रथम रही। मेहंदी प्रतियोगिता में युवती वर्ग में नितिशा अग्रवाल एवं महिला वर्ग में कल्पना गोयल प्रथम रही।

हिन्दी कविता प्रतियोगिता देश भक्ति में नलिन बंसल, स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता में अभिनव जालान प्रथम रहे।

क्विज प्रतियोगिता में संदीप गर्ग, सुधा अग्रवाल, वेदांत गोयल एवं हिमांशु अग्रवाल की टीम प्रथम रही। क्विज प्रतियोगिता का संचालन अचल गुप्ता एवं श्रीमती रेखा मोर ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News