विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यटन संबंधी जानकारियों का प्रसार करना था। जिसमें सिटी पैलेस के 5-5 सदस्यों की 5 टीमें तैयार की गई। ये टीमें उदयपुर की झीलों गोवर्धन सागर, जना सागर (बड़ी), फतहसागर, लेक पीछोला, स्वरूप सागर के नाम से थी।

 | 

विश्व पर्यटन दिवस पर सिटी पैलेस में हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता

उदयपुर, 27 सितम्बर, 2019 विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन उदयपुर की ओर से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्यटन संबंधी जानकारियों का प्रसार करना था। जिसमें सिटी पैलेस के 5-5 सदस्यों की 5 टीमें तैयार की गई। ये टीमें उदयपुर की झीलों गोवर्धन सागर, जना सागर (बड़ी), फतहसागर, लेक पीछोला, स्वरूप सागर के नाम से थी।

उदयपुर के डाॅ. रवि भाटिया ने इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के शुरूआत में सभी टीमों से अलग-अलग सवाल किये। इसके बाद डाॅ. भाटिया ने सभी टीमों से राजस्थान के इतिहास, पर्यटन, ज्ञान-विज्ञान, पौराणिक आदि प्रश्नों को रखना आरम्भ किया। अंत में जेक-पाॅट सवाल किये, जिसके जवाब में टीम सदस्यों को बर्जर बजाकर अपना जवाब पहले देना था।

इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता की निर्णायक टीम में जनरल मेनेजर एच.आर. कमर सिद्दिकी, जनरल मेनेजर इवेंट्स ज्योति जसोल एवं प्रिंसिपल एमएमपीएस संजय दत्ता थे। प्रतियोगिता के अंत में जना सागर टीम को विजेता घोषित किया। जना सागर टीम के लीडर गिरिराजसिंह व सदस्य रश्मि शर्मा, अनिल पण्ड्या, सुरेश गमेती व मधुप शर्मा थे।

अब पढ़ें उदयपुर टाइम्स अपने मोबाइल पर – यहाँ क्लिक करें

निर्णायक टीम ने विजेता टीम को प्रतीक चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया तथा अन्य टीम सदस्यों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान किये। कार्यक्रम के अन्त में महाराणा मेवाड़ चेरिटेबल फाउण्डेशन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी भूपेन्द्र सिंह आउवा ने डाॅ. भाटिया को सम्मानित कर सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया और सभी को जलपान के लिए आमंत्रित किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News