ऐश्वर्या में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

विद्यार्थियों में आपसी संवाद को बढ़ाने के लिए ऐश्वर्या महाविद्यालय में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन ऐश्वर्या कॉलेज सभागार में किया गया, जिसमें बी.कॉम., बी.सी.ए. व बी.बी.एम. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

 | 

यह जानकारी देते हुए प्राचार्य डॉ. विजय लक्ष्मी परमार ने बताया कि प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 12 टीमों ने भाग लिया जिसमें से 6 टीमों को अंतिम चरण के लिए चुना गया। प्रतियोगिता में कुल 4 चरण रखे गये जिसमें सामान्य राउण्ड, लोगो राउण्ड, पंचलाइन राउण्ड तथा प्रसिद्ध व्यक्तियों के चित्र राउण्ड रखे गये।

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: बी.कॉम. प्रथम वर्ष के भागेश ने प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान बी.बी.एम. प्रथम सेमेस्टर के भरत व अभिलाषा ने प्राप्त किया। सभी छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहवर्धक प्रदर्शन किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News