जैन दर्शन एवं सिद्धान्तों पर क्विज प्रतियोगिता आयोजित
महावीर इन्टरनेशनल एवं इनरव्हील क्लब उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज हिरण मगरी से.11 स्थित जवाहर जैन शिक्षण संस्थान में ‘जैन दर्शन एवं सिद्धान्त’ विषय पर विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें शहर के 9 उच्च माध्यमिक विद्यालयों के अनेक बच्चों ने भाग लिया।

इनरव्हील क्लब अध्यक्ष मधु सूद ने बताया कि प्रतियोगिता में श्रीमती मंजु सरूपरिया द्वारा जैन धर्म के दर्शन, सिद्धान्त, इतिहास पर विभिन्न प्रकार के प्रश्न पूछे गये। जिसमे प्रतिभागियों ने उत्साह के साथ हर प्रश्र का सही उत्तर दिया।
सचिव शकुन्तला धाकड़ ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम जवाहर जैन शिक्षण संस्थान के भाविका सेन एवं उमंग नाहटा, द्वितीय गुरूनानक पब्लिक विद्यालय के विशाल जैन एवं शुभम कोठारी एवं तृतीय सेन्ट एन्थनी, गोवद्र्धन विलास के रविश कावडिय़ा एवं आयुषी जैन रहे। सभी विजेताओं को पारितोषिक प्रदान सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता के प्रारम्भ में संयोजक डॉ. एल.एल. धाकड़ ने सभी का स्वागत करते हुए प्रतियोगिता के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मृदा विज्ञान के पूर्व प्राचार्य एवं महासचिव विज्ञान समिति के डॉ. के.एल. तोतावत तथा विशिष्ट अतिथि बी.आर.अरोड़ा थे। अंत में महावीर इन्टरनेशनल के अध्यक्ष एन.एस. खमेसरा एवं इनरव्हील सचिव श्रीमती शकुन्तला धाकड़ ने विभिन्न विद्यालयों से आये छात्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन वद्र्धमान मेहता ने किया।