विद्यार्थी शाखा द्वारा प्रश्नोत्तरी का आयोजन

ऐश्वर्या कॉलेज स्थित ऐश्वर्या सी.एस.आई. विद्यार्थी शाखा द्वारा सी0एस0आई0 प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया जिसमें 15 टीमों ने भाग लिया। सभी छात्र-छात्राओं ने प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में हर्षोल्लास से भाग लिया। प्रश्नोत्तरी के अन्तर्गत 3 चरण रखे गए थे जिन्हें विजेता को पार करना था।

 | 

प्रश्नोत्तरी में प्रथम स्थान पर बीबीएम पंचम सेमेस्टर के छात्र तय्यब अली व बीसीए तृतीय वर्ष के छात्र दक्षेस पानेरी, द्वितीय स्थान पर एम.सी.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र जनक सुथार व हमेन्त तथा तृतीय स्थान पर बी.सी.ए. प्रथम वर्ष के छात्र नीरज पालीवाल व राजू गिरी रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान की निदेशक डॉ. अर्चना गोलवलकर द्वारा विजेताओं को पुरस्कृत किया गय। कार्यक्रम का संचालन नीतू अग्रवाल ने किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News