रेडियो सिटी ने लांच किया उदयपुर स्टेशन

देश के पहले और सबसे पुराने निजी एफएम रेडियो प्रसारणकर्ता ने 4 और स्टेशनोंः अजमेर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर के लॉन्च के साथ राजस्थान राज्य में अपनी स्थिति को और अधिक सशक्त बना लिया है।

 | 
रेडियो सिटी ने लांच किया उदयपुर स्टेशन

देश के पहले और सबसे पुराने निजी एफएम रेडियो प्रसारणकर्ता ने 4 और स्टेशनोंः अजमेर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर के लॉन्च के साथ राजस्थान राज्य में अपनी स्थिति को और अधिक सशक्त बना लिया है।

रेडियो सिटी ने 10 दिसम्बर 2016 को अजमेर में रेडियो सिटी 104.8 एफएम का लॉन्च किया और आज उदयपुर में रेडियो सिटी 91.9 एफएम और कोटा में रेडियो सिटी 91.1 एफएम के लॉन्च की घोषणा की गई, जिसके बाद बीकानेर में रेडियो सिटी 91.1 एफएम आगामी स्टेशन का लॉन्च किया जाएगा।

रेडियो सिटी मधुर रोमांटिक संगीत से लेकर, रेट्रो संगीत, आधुनिक युग के गीतों एवं गज़लों तक श्रोताओं को संगीत का शानदार अनुभव प्रदान करता है।

इस लॉन्च के मौके पर म्युजि़क ब्रॉडकास्ट लिमिटेड के सीईओ श्री अब्राहम थॉमस ने कहा, ‘‘राजस्थान के मुख्य शहरों में 4 नए स्टेशनों के लॉन्च के साथ हमें खुशी है कि हम 5 शहरों को कवर करते हुए राज्य में सशत नेटवर्क का निर्माण करने जा रहें हैं। जयपुर से मिली शानदार प्रतिक्रिया के बाद अब हम अजमेर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर के श्रोताओं का मनोरंजन करने के लिए तैयार हैं। हम हमारे दृष्टिकोण रग रग में दौड़े सिटी के मद्देनज़र श्रोताओं को सर्वश्रेष्ठ मनोरंजन सामग्री उपलब्ध कराना चाहते हैं।’’

उदयपुर में स्टेशन लॉन्च के मौके पर रेडियो सिटी कार्यालय से महाराजा पैलेस तक एक भव्य जुलूस निकाला गया, साथ ही बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने अपने शानदार स्टाईल में लव गुरू, बब्बर शेर, कल भी आज भी पेश किया।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News