12वें दिन भी जारी रही रेडियोग्राफर्स की हड़ताल
राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही रेडियाग्राफर्स की हडताल लगातार 12वें दिन भी जारी रही।
The post

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही रेडियाग्राफर्स की हडताल लगातार 12वें दिन भी जारी रही।
इसी को लेकर आरएनटी मेडिकल कॉलेज प्रांगण मे समस्त रेडियोग्राफर्स एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध -प्रदर्शन किया। रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन द्वारा लम्बित पड़ी मांगो को जल्द पुरा करने की मांग की गई।
एसोसिएशन के ओम शर्मा ने बताया कि लगातार 12 दिनो से कर्मचारियो के द्वारा हडताल की जा रही है, लेकिन सरकार के द्वारा कोई भी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। हडताल के तहत उदयपुर के सभी सरकारी अस्पतालो में एक्स-रे, मेमोग्राफी, सी.टी.स्केन, रेडियोथेरैपी, बेरियम सहित कई प्रकार की जांचे ठप पडी हुई है, जिससे मरीजों को कडी परेशानियों का सामना करते हुए निजी जांच केन्द्रो का सहारा लेना पड रहा है।
ठेका कर्मचारीयों का अनिश्चितकालीन धरना जारी
दुसरी ओर ठेका कर्मचारी संयुक्त समिति द्वारा किया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। आज संघर्ष समिति के द्वारा अस्पताल अधीक्षक से वार्ता हुई, जिसमे कर्मचारी अपनी मांगो को लेकर अडिग रहे।
भारतीय मजुदर संघ संभाग प्रभारी अमर सिंह सांखला के नेतृत्व मे समिति के पदाधिकारियों द्वारा आज अस्पताल अधीक्षक डा. डीपी सिंह से वार्ता की गई। इस दौरान समिति द्वारा अपनी मांगो को रखते हुए उसे पुरा जल्द पुरा करने की मांग की।
वार्ता के दौरान अधीक्षक ने ज्ञापन व मांग पत्र को स्वास्थ विभाग, जयपुर को भेजने की बात कहते हुए धरने को समाप्त करने को कहा, लेकिन समिति के पदाधिकारियो ने मांग पूरी न हाने तक धरना जारी रखने की बात कही।
