रेडिओग्राफर्स की हड़ताल 9वें दिन भी रही जारी
राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आह्वान पर की जा रही प्रदेश स्तरीय हडताल को लेकर शहर के एम.बी. एवं सेटेलाइट चिकित्सालयो मे रेडियोग्राफर्स के द्वारा अनिश्चितकालीन हडताल की जा रही है। हडताल के 9वें दिन रविवार को भी हडताल जारी रही।

रेडियोग्राफर्स की हडताल से सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था पुरी तरह से ठप पडी हुई है, जिससे रोगियो को जांच के लिए निजी जांच केन्द्रो का सहारा लेना पड रहा है।
रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के ओम शर्मा ने बताया कि सरकार के द्वारा एसोसिएशन से वार्ता की जा रही है, लेकिन सरकार द्वारा इसको लेकर अब तक कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।
एसोसिएशन के द्वारा आपातकालीन युनिट मे कार्यरत कर्मचारियों को हडताल से दूर रखा गया है, ताकि गंभीर रोगियो को परेशानियों का सामना नहीं करना पडे।