रेडियाग्राफर्स की हडताल 14वें दिन भी जारी, मुख्यमंत्री के नाम लिखे 251 पोस्टकार्ड
राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही रेडियाग्राफर्स की हडताल लगातार 14वें दिन भी जारी रही।

राजस्थान रेडियोग्राफर्स एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही रेडियाग्राफर्स की हडताल लगातार 14वें दिन भी जारी रही।
इसी को लेकर अस्पताल परिसर में एकत्र होकर समस्त रेडियोग्राफर्स ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध -प्रदर्शन किया। बाद में एसोसिएशन दवारा मुख्यमंत्री के नाम 251 पोस्टकार्ड लिख कर जल्द लंबित मांगे पूरी करने की मांग की गयी।
एसोसिएशन के ओम शर्मा ने बताया कि लगातार 14 दिनों से कर्मचारियों के द्वारा हडताल की जा रही है लेकिन सरकार के द्वारा कोई भी सकारात्मक परिणाम सामने नहीं आए हैं। हडताल के तहत उदयपुर के सभी सरकारी अस्पतालो में एक्स-रे, मेमोग्राफी, सी.टी.स्केन, रेडियोथेरैपी, बेरियम सहित कई प्रकार की जांचे ठप पडी हुई है, जिससे मरीजों को कडी परेशानियों का सामना करते हुए निजी जांच केन्द्रो का सहारा लेना पड रहा है।
