सितार से निकले राग ने बसंत पंचमी का उत्साह दुगुना किया
पं. जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच एवं संस्कार भारती, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में बसंत संध्या संगीत गोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमें नवोदित कलाकारा सुश्री हरिजा पांडेय ने शास्त्रीय गायन में राग केदार म

पं. जगन्नाथ प्रसाद स्मृति मंच एवं संस्कार भारती, उदयपुर के संयुक्त तत्वाधान में बसंत संध्या संगीत गोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसमें नवोदित कलाकारा सुश्री हरिजा पांडेय ने शास्त्रीय गायन में राग केदार में विलंबित व मध्यलय ख्याल प्रस्तुत किया। इसके पश्चात आपने बसंत गीत प्रस्तुत किया। इनके साथ तबला पर नीरज वर्मा एवं हारमोनियम पर निषाद पांडेय ने संगत की।
कार्यक्रम के द्वितीय चरण में मुख्य कलाकार के रूप में सौरभ दहलवी ने सितार पर राग यमन प्रस्तुत किया। इन्होंने आलाप, जोड़, झाला के पश्चात मध्यलय एवं द्रुत गत प्रस्तुत की। कार्यक्रम का समापन एकला चालो गीत से किया। इनके साथ तबला पर ओम कुमावत ने संगत की। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन व माल्यापर्ण से प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धर्मजागरण एवं समन्वय विभाग के प्रान्त संयोजक महिपाल सिंह राठौड़ एवं विशिष्ठ अतिथि सी.सी.आर. टी. के सेवानिवृत क्षेत्रीय अधिकारी दीपक जोशी थे। धन्यवाद ज्ञापन संस्कार भारती के महामंत्री सुशील निम्बार्क ने किया। कार्यक्रम का संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया।