न्यायलय परिसर में बढ़ती वाहन चोरी से वकीलों में रोष

न्यायलय परिसर में बढ़ती वाहन चोरी को लेकर वकीलों में रोष व्याप्त हो गया। परिसर से आज एक और बुलेट की चोरी हो गई। बार अध्यक्ष भरत कुमार वैष्णव ने बताया कि न्यायालय परिसर मे आये दिन मोटरसाईकलो की चोरी की घटनाये लगातार बढ़ रही है पिछले वर्ष 2018 में भी करिबन 22 मोटरसाईकल चोरी हुई है जबकि जनवरी 2019 में अब तक 4 मोटरसाईकलें चोरी हो चुकी है।

 | 

बार अध्यक्ष का कहना है की पुर्व में भी पुलिस प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी व वाहनो की सुरक्षा हेतु न्यायालय परिसर में पुलिस कर्मी की व्यवस्था सूचारू करने हेतु कहा लेकिन आज तक इस पर कोई कार्यवाही नही हुई ।

महासचिव लोकेश मेनारिया ने बताया कि आज मोटरसाईकल चोरी होने पर बार के सभी पदाधिकारी ने मिलकर जिला पुलिस अधीक्षक, जिला एवं सेशन न्यायाधीश एवं जिला मजिस्ट्रेट को लिखित रूप में ज्ञापन देकर मांग की गई है की उक्त घटना के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही कर सम्बन्धित थाना इन्चार्ज को पाबन्द किया जाये एवं कोर्ट परिसर मे प्रर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Download the UT Android App for more news and updates from Udaipur

ज्ञापन देने के अवसर पर एसोसिएशन की कार्यकारीणी के सदस्य उपाध्यक्ष गजेन्द्र नाहर, महासचिव लोकेश मेनारिया, सचिव ललित मेनारिया, वित्त सचिव मनन शर्मा, पुस्तकालय सचिव मनीष कुमार आमेटा व सहवृत सदस्यों में सुुश्री प्रमोदिनी बक्षी, फतेह सिंह राठौड़़, दुर्गेश श्रीमाली, अब्दुल अलीम खान, बजरंग प्रसाद शर्मा, विक्रम सिंह शक्तावत, नवीन कुमार वसीटा के साथ कल्पित जैन, सैयद हुसैन, योगेन्द्र सिंह परमार, शिव राज सिंह चौहान, पुष्कर लाल तेली के साथ अनेक अधिवक्ता उपस्थित थे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News