मारवाड़-मावली रेलखण्ड पर रेल सेवाएं प्रभावित, गाड़ियाॅ रद्द होगी
उदयपुर 16 अगस्त 2019, फुलाद-खामली घाट स्टेशनों के मध्य ट्रेक के काटने के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी के चलते मारवाड़-मावली रेलखण्ड पर रेल सेवाएं प्रभावित होगी।

उदयपुर 16 अगस्त 2019, फुलाद-खामली घाट स्टेशनों के मध्य ट्रेक के काटने के कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। इसी के चलते मारवाड़-मावली रेलखण्ड पर रेल सेवाएं प्रभावित होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित मावली मारवाड़ जंक्शन पर संचालित गाड़ी संख्या 52076, मावली-मारवाड़ जंक्शन रेल सेवा दिनांक 16.08.19 को खामली घाट तक संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा खामली घाट-मारवाड़ जं. स्टेशनो के मध्य आंशिक रद्द होगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 52075, मारवाड़ जंक्शन – मावली रेल सेवा दिनांक 16.08.19 को खामली घाट से संचालित होगी अर्थात् यह रेलसेवा मारवाड़ जंक्शन – खामली घाट स्टेशनों के बीच आंशिक रद्द होगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी ने बताया की मारवाड़ जंक्शन – मावली (घाट सेक्शन) के मध्य दिनांक 16.08.19 से रेल संचालन को अग्रिम आदेशो तक रद्द किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे का आप फेसबुक एवं ट्वीटर पेज NWRailways पर भी अवलोकन कर सकते है।