वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा के लिए उदयपुर से वैष्णोदेवी के लिए 12 को प्रस्थान करेगी रेल
राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 के अन्तर्गत इस वर्ष प्रथम तीर्थ यात्रा उदयपुर से वैष्णोदेवी रेल गाड़ी 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे राणा प्रताप नगर उदयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।

उदयपुर 10 अक्टूबर 2019 राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2019 के अन्तर्गत इस वर्ष प्रथम तीर्थ यात्रा उदयपुर से वैष्णोदेवी रेल गाड़ी 12 अक्टूबर को सुबह 9 बजे राणा प्रताप नगर उदयपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
देवस्थान विभाग के कार्यवाहक आयुक्त ओपी जैन ने बताया कि योजना की इस यात्रा गाड़ी में इस स्टेशन से उदयपुर जिले के 37, बांसवाड़ा के 26, डूंगरपुर के 19, सिरोही के 28, जालौर के 16, पाली के 35 कुल 161 यात्री रेल में सवार होंगे। इन यात्रियों को सुबह 6 बजे राणा प्रतापनगर रेल्वे स्टेशन पर पहुँचने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया कि यह गाड़ी उदयपुर से रवाना होकर उसी तिथि को सुबह 11 बजे चंदेरिया रेल्वे स्टेशन पर पहुंचेगी। चंदेरिया रेल्वे स्टेशन से राजसमंद जिले के 14, चित्तौड़गढ़ के 55, प्रतापगढ़ के 27, कोटा जिले के 55, बून्दी के 29, बारां के 69, झालावाड़ के 65 तथा भीलवाड़ा के 61 यात्री कुल 375 वरिष्ठजन रेल में सवार होकर प्रस्थान करेंगे। चंदेरिया रेल्वे स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को प्रातः 7 बजे रिपोर्ट करना है।
दोपहर 2ः25 बजे यह यात्री गाड़ी अजमेर रेल्वे स्टेशन पर पहुंचेगीए जहां से अजमेर जिले के 22, नागौर के 46, टोंक के 30, बीकानेर के 14, चुरू के 9, हनुमानगढ़ के 9 एवं श्री गंगानगर जिले के 8 कुल 138 यात्री उक्त ट्रेन में सवार होकर प्रस्थान कर जायेंगे। अजमेर रेल्वे स्टेशन पर यात्रियों को दोपहर 1 बजे तक रिपोर्ट करना है।
इसके पश्चात् यह यात्री गाड़ी उसी तिथि को सायं 5ः50 बजे जयपुर जंक्शन रेल्वे स्टेशन पर पहुॅचेगी। जहां से जयपुर जिले के 88, दौसा के 6, अलवर के 24, सीकर के 21, झुंझुनू के 20, भरतपुर जिले के 31, धौलपुर के 14, करौली के 9, सवाई माधोपुर के 16, जोधपुर के 38, बाड़मेर के 20 एवं जैसलमेर के 4 कुल 291 वरिष्ठजन कुल 965 वरिष्ठजन उक्त गाड़ी में सवार हो कर उसी तिथि को सायं 6ः20 पर वैष्णोदेवी के लिये प्रस्थान कर जायेंगे। जयपुर रेल्वे स्टेशन से चढ़ने वाले यात्रियों को दोपहर 2 बजे तक रिपोर्ट करना है।
उन्होंने बताया कि इस रेलगाड़ी में सभी चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिशः दूरभाष एवं पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है। यात्रियों को सूचित किया गया है कि वे अपने साथ ई.मित्र द्वारा भरे गये आवेदन.पत्र की हार्ड कॉपी; मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण.पत्र, मूल आधार कार्ड, भामाशाह कार्ड, दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा साथ ही दैनिक उपयोग की सामग्री, आवश्यक औषधियाँ,व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु नकदी कपड़े, कम्बल, चद्दर टॉवेल लेकर आवें।
