रेलवे ने दिया यात्रियों को बड़ा तोहफा ! सभी मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ाएगी कोचों की संख्या
Udaipur Times, Railway News, प्रयागराज : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे बोर्ड ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। देश के सभी जोनल रेलवे की मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में कोचों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया गया है।
रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार, जिन ट्रेनों में 20 कोच हैं, उनमें चार और जिनमें 22 कोच हैं, उनमें दो अतिरिक्त कोच स्थायी तौर पर जोड़े जाएंगे। इस व्यवस्था से त्योहारी सीजन के साथ-साथ सालभर रहने वाली भारी भीड़भाड़ से काफी हद तक राहत मिलेगी। खास तौर पर भीड़भाड़ के दिनों में जो वेटिंग लिस्ट 100 से 150 तक पहुंच जाती है, उसमें भी कमी आने की उम्मीद है। Railway News
इससे यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी। अभी कालिंदी एक्सप्रेस, प्रयागराज-नई दिल्ली हमसफर जैसी ट्रेनों में 22-22 कोच हैं। कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस 23 कोच के साथ संचालित हो रही है। Railway News
एसी तृतीय श्रेणी के दो कोच जुड़ते हैं तो 144 या स्लीपर के दो अतिरिक्त कोच जुड़ते हैं तो एक बार में 160 यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।