रेलवे में निकली 6565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया ?

 | 
रेलवे में निकली 6565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती, आवेदन शुरू; जानें योग्यता और पूरी प्रक्रिया ?

Udaipur Times, Railway RRB Technician Recruitment 2026 : रेलवे में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 02/2026 के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के कुल 6565 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 30 जून 2026 से आवेदन कर सकते हैं। 

आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई 2026 (रात 11:59 बजे) निर्धारित की गई है। वहीं आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। आवेदन पत्र में सुधार (Correction) के लिए 1 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक विंडो खुली रहेगी।

किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती के तहत टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल और टेक्नीशियन ग्रेड-III के पद भरे जाएंगे। नियुक्तियां देशभर के विभिन्न रेलवे जोन में की जाएंगी।

शैक्षणिक योग्यता

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: अभ्यर्थी के पास बीई/बीटेक, इंजीनियरिंग डिप्लोमा या इंजीनियरिंग में बीएससी की डिग्री होनी चाहिए।

टेक्नीशियन ग्रेड-III: 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र या 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स (PCM) विषय होना अनिवार्य है।

आयु सीमा

आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी।

टेक्नीशियन ग्रेड-III: 18 से 30 वर्ष

टेक्नीशियन ग्रेड-I सिग्नल: 18 से 33 वर्ष

आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग: 500 रुपये

एससी, एसटी, दिव्यांग, भूतपूर्व सैनिक, महिला, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़ा वर्ग (EBC): 250 रुपये

आरआरबी के नियमों के अनुसार सीबीटी परीक्षा में शामिल होने के बाद सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 400 रुपये, जबकि अन्य पात्र श्रेणियों के अभ्यर्थियों को 250 रुपये की पूरी फीस वापस कर दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा।

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

दस्तावेज सत्यापन

मेडिकल परीक्षण

सीबीटी में सफल उम्मीदवारों को ही अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को निम्न दस्तावेज तैयार रखने होंगे।

आधार कार्ड या अन्य वैध पहचान पत्र (Aadhaar Card or any other Valid ID Proof)

10वीं का प्रमाणपत्र (जन्म तिथि सत्यापन के लिए) (Class 10 Certificate for Date of Birth Verification)

शैक्षणिक प्रमाणपत्र (Educational Qualification Certificates)

आईटीआई/डिप्लोमा/डिग्री से जुड़े दस्तावेज (ITI/Diploma/Degree Certificates)

हालिया पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो (Recent Passport-size Colour Photograph)

हस्ताक्षर (Signature)

जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) (Caste Certificate, if applicable)

PwBD/EBC/आय प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) (PwBD/EBC/Income Certificate, if applicable)

सक्रिय मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी (Active Mobile Number and Email ID)

फीस रिफंड के लिए बैंक खाते का विवरण (Bank Account Details for Fee Refund)

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार रेलवे भर्ती बोर्ड के आधिकारिक आवेदन पोर्टल पर जाएं।

 मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी से रजिस्ट्रेशन करें तथा ओटीपी के जरिए सत्यापन पूरा करें। 

इसके बाद पर्सनल, शैक्षणिक और संपर्क संबंधी जानकारी भरें। 

अपनी पसंद का आरआरबी जोन और पद चुनें, फोटो, हस्ताक्षर व अन्य दस्तावेज अपलोड करें। 

ऑनलाइन शुल्क जमा करने के बाद आवेदन पत्र की सभी जानकारी जांचें और अंतिम रूप से सबमिट कर उसका प्रिंट सुरक्षित रख लें।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News