राजस्थान के गोगामेड़ी मेले में यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

 | 
Gogamedi Mela Special Train

 

Udaipur Times, Railway News: गोगामेड़ी मेले में यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 6 जोड़ी मेला स्पेशल रेल सेवाओं के संचालन का निर्णय लिया है। इसके साथ ही श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस (14701/14702) का गोगामेड़ी स्टेशन पर अस्थायी ठहराव भी दिया गया है। Gogamedi Mela Special Train

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मेले के दौरान विभिन्न रूटों पर विशेष रेल सेवाएं संचालित की जाएंगी। Gogamedi Mela Special Train

संचालित होने वाली प्रमुख मेला स्पेशल ट्रेनें

  1. रेवाड़ी–गोगामेड़ी–रेवाड़ी स्पेशल (04791/04792) : गाड़ी संख्या 04791, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 31.08.26 से 9.9.26 (10 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) रेवाड़ी से  06.15 बजे रवाना होकर 10.15 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04792, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 31.08.26 से 9.9.26 (10 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक गोगामेडी से 10.45 बहे रवाना होकर 16.50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड सहित 17 डिब्बे होंगे। मार्ग में यह ट्रेन महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर में ठहराव करेंगी। Gogamedi Mela Special Train
  2. रेवाड़ी–गोगामेड़ी–रेवाड़ी स्पेशल (04795/04796) : गाडी संख्या 04795, रेवाड़ी-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 30.08.26 से 9.9.26 (11 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 20.09.26 तक (03 ट्रिप) रेवाड़ी से 18.10 बजे रवाना होकर 23.10 बजे गोगामेडी पहुंचेगी।इसी प्रकार गाडी संख्या 04796, गोगामेडी-रेवाड़ी मेला स्पेशल दिनांक 30.08.26 से 9.9.26 (11 ट्रिप) तक एवं दिनांक 18.09.26 से 20.09.26 तक तक (03 ट्रिप) गोगामेडी से 23.40 बजे रवाना होकर 05.15 बजे रेवाडी पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड सहित 17 डिब्बे होंगे। मार्ग में यह ट्रेन महेंद्रगढ़, लोहारू और सादुलपुर में ठहराव करेंगी।  Gogamedi Mela Special Train
  3. सादुलपुर–गोगामेड़ी–सादुलपुर स्पेशल (04707/04708) :गाडी संख्या 04707, सादुलपुर-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 (30 ट्रिप) तक सादुलपुर से 11.35 बजे रवाना होकर 13.20 बजे गोगामेडी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04708, गोगामेडी-सादुलपुरमेला स्पेशल दिनांक 28.08.26 से 26.09.26 (30 ट्रिप) तक गोगामेडी से 14.40 बजे रवाना होकर 15.55 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 7 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड सहित 9 डिब्बे होंगे।
  4. सादुलपुर–गोगामेड़ी–सादुलपुर स्पेशल (04709/04710) : गाडी संख्या 04709, सादुलपुर-गोगामेडी मेला स्पेशल दिनांक 29.08.26 से 26.09.26 तक (29 ट्रिप) तक सादुलपुर से मध्यरात्रि 00.10 बजे रवाना होकर 03.10 बजे गोगामेड़ी पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04710, गोगामेडी-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 29.08.26 से 26.09.26 तक (29 ट्रिप) तक गोगामेडी से 04.20 बजे रवाना होकर 06.20 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 7 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड सहित 9 डिब्बे होंगे। Gogamedi Mela Special Train
  5. हनुमानगढ़–सादुलपुर–हनुमानगढ़ स्पेशल (04743/04744) :गाडी संख्या 04743, हनुमानगढ़–सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 3.9.26 से 6.9.26 तक (04 ट्रिप) तक हनुमानगढ से 10.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04744, सादुलपुर-हनुमानगढ मेला स्पेशल दिनांक 3.9.26 से 6.9.26 तक (04 ट्रिप) तक सादुलपुर से 16.25 बजे रवाना होकर 20.50 बजे हनुमानगढ़ पहुंचेगी। इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड सहित 12 डिब्बे होंगे। मार्ग में यह ट्रेन हनुमानगढ़ टाउन, टिब्बी, एलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा और सिद्धमुख स्टेशन पर ठहराव करेंगी।  Gogamedi Mela Special Train
  6. श्रीगंगानगर–सादुलपुर–श्रीगंगानगर स्पेशल (04745/04746) : गाडी संख्या 04745, श्रीगंगानगर-सादुलपुर मेला स्पेशल दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक श्रीगंगानगर से 08.00 बजे रवाना होकर 13.50 बजे सादुलपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार गाडी स्ंाख्या 04746, सादुलपुर-श्रीगंगानगर मेला स्पेशल दिनांक 18.09.26 से 21.09.26 तक (04 ट्रिप) तक सादुलपुर से 16.25 बजे रवाना होकर 22.55 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी।  इस रेलसेवा में 10 साधारण श्रेणी एवं 2 गार्ड सहित 12 डिब्बे होंगे। मार्ग में यह ट्रेन बनवाली, सादुलशहर, धोलीपाल, हनुमानगढ़, हनुमागढ़ टाउन, टिब्बी, एलनाबाद, नोहर, गोगामेड़ी, तहसील भादरा और सिद्धमुख स्टेशन पर ठहराव करेंगी। Gogamedi Mela Special Train

बांद्रा टर्मिनस–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस का अस्थायी ठहराव

गोगामेड़ी मेले के दौरान ट्रेन संख्या 14701 श्रीगंगानगर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस 27 अगस्त से 25 सितंबर तक गोगामेड़ी स्टेशन पर 02:19 बजे पहुंचेगी और 02:21 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 14702 बांद्रा टर्मिनस–श्रीगंगानगर एक्सप्रेस 26 अगस्त से 24 सितंबर तक 00:27 बजे पहुंचेगी और 00:29 बजे प्रस्थान करेगी। Gogamedi Mela Special Train

कुछ ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

मेला संचालन के दौरान निम्न रेल सेवाएं निर्धारित अवधि में आंशिक रूप से रद्द रहेंगी

54309 दिल्ली–हिसार
54310 हिसार–दिल्ली
54315 रेवाड़ी–हिसार
54316 हिसार–रेवाड़ी

रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और संचालन की जानकारी अवश्य जांचने की अपील की है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News