चंडीगढ़-पंचकूला और मोहाली में बारिश का अलर्ट ! देखें IMD का नया पूर्वानुमान
Udaipur Times, Weather Update : चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है, मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में बारिश होने के कारण मौसम भी सुहावना बना हुआ है। बारिश के कारण जीरकपुर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में बारिश के चलते लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर सड़कों पर पानी भर भर गया है। Weather Update
चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में राहत की बात यह रही कि रविवार को अवकाश होने के कारण जलभराव के बीच आने-जाने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
IMD चंडीगढ़ के अनुसार पंजाब के कई जिलों में रविवार को भी मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, चंडीगढ़, रूपनगर, लुधियाना, कपूरथला, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, होशियारपुर, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश हो सकती है। Weather Update
मौसम विभाग ने चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में आज बारिश की संभावना जताई है और लोगों को बारिश के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी है।
Nowcast #Punjab Time:19/07/2026 07:40Valid upto:19/07/2026 10:40 IST :2) Moderate Rain very likely over parts of Patiala, S.A.S Nagar, Fatehgarh Sahib, CHANDIGARH, Rupnagar, Ludhiana, Kapurthala, Jalandhar, SBS Nagar, Hoshiarpur, Gurdaspur, Pathankot, pic.twitter.com/iHiibOwRVM
— IMD Chandigarh (@IMD_Chandigarh) July 19, 2026
