Udaipur Times, Haryana Weather, हिसार : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है, आज प्रदेश के कई जिलों और गांवों में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई है। हरियाणा में बुधवार देर रात से मौसम बदलने के आसार हैं। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 15 और 16 अक्टूबर को प्रदेश के 10 उत्तरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की भी आशंका है।
शेष 13 जिलों में बादल छाए रहेंगे। मौसम में बदलाव से तापमान में गिरावट आने की संभावना है जबकि 17 अक्टूबर के बाद उत्तरी जिलों में कुछ स्थानों पर कोहरे का प्रभाव भी दिख सकता है। Haryana Weather
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान में उत्तर पाकिस्तान के आसपास एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है। 15-16 अक्टूबर को हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा।
पंजाब से सटे हरियाणा के हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में बारिश की संभावना अधिक है। Haryana Weather
शेष हरियाणा और एनसीआर में बादलों की आवाजाही के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है। बारिश और तेज हवा चलने से तापमान में गिरावट आने के आसार हैं।