हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट ! मानसून हुआ कमजोर, देखें नई मौसम रिपोर्ट

 | 
हरियाणा के कई जिलों में बारिश का अलर्ट ! मानसून हुआ कमजोर, देखें नई मौसम रिपोर्ट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है। हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने से गर्मी और उमस बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश इलाकों में तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच गया है। इसके अलावा नूंह, भिवानी, सिरसा में तापमान बढ़ रहा है।

IMD के पूर्वानुमान के अनुसार आज प्रदेश के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक रोहतक, हिसार, जींद, सिरसा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और महेंद्रगढ़ समेत बाकी सभी जिलों में मौसम सामान्य रहने वाला है। Haryana Weather

सुस्त रहेगा मानसून

चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU), हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, राज्य में अगले 4 से 5 दिनों के दौरान मानसूनी गतिविधियां धीमी रहेंगी। Haryana Weather

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, मानसून टर्फ की अक्षय रेखा की उत्तरी सीमा इस समय जम्मू, देहरादून, शाहजहांपुर, वाराणसी, दीघा से होती हुई उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक फैली है। अब मानसून ट्रफ के हिमालय की तलहटियों की तरफ खिसकने की संभावना बन रही है। नई मौसम रिपोर्ट के मुताबिक इसके चलते राज्य में मानसूनी हवाएं कमजोर पड़ेंगी और बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। Haryana Weather

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में इस समय 7 जिले रेड जोन (बारिश की भारी कमी) की श्रेणी में हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News