हरियाणा, पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट ! देखें नई वेदर रिपोर्ट
Udaipur Times, Weather Report : देशभर में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। आज हरियाणा पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश एवं उत्तराखंड के मौसम रिपोर्ट के अनुसार मौसम वैज्ञानिकों ने बताया की कश्मीर घाटी के श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा, कुलगाम और बारामूला के आसपास हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला जिलों में भी दोपहर बाद बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उत्तराखंड के देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और पिथौरागढ़ में भी कहीं कहीं बारिश और गरज चमक की संभावना बनी रहेगी। वहीं लद्दाख तथा हिमालय के कुछ ऊंचे क्षेत्रों में मौसम अपेक्षाकृत शांत रह सकता है।
पंजाब, हरियाणा एवं दिल्ली NCR
पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर और होशियारपुर तथा हरियाणा के यमुनानगर, पंचकूला, अंबाला और करनाल के आसपास कहीं कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी वाली गरज चमक की गतिविधियां हो सकती हैं। दिल्ली NCR में भी आंशिक बादलवाही बनी रह सकती है तथा कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि पंजाब और हरियाणा के अधिकांश मैदानी क्षेत्रों में मौसम सामान्य साफ बना रहेगा।
उत्तर प्रदेश
पश्चिमी यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बागपत और बरेली के आसपास कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव और रायबरेली सहित मध्य भागों में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर और वाराणसी के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम सामान्य से शुष्क बना रह सकता है।
राजस्थान
दक्षिणी और दक्षिण पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, सिरोही, जालौर आदि के आसपास गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जयपुर, अजमेर, टोंक और कोटा संभाग में भी कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। जबकि बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
मध्य प्रदेश
इंदौर, उज्जैन, धार, देवास, भोपाल और विदिशा के आसपास गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। सागर, छतरपुर और टीकमगढ़ के कुछ क्षेत्रों में भी बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं रीवा, सीधी, सिंगरौली और शहडोल के क्षेत्रों में बूंदाबांदी की संभावना है।
