Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चुका है। राजस्थान में आज भी कई जिलों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजस्थान में मानसून कमजोर हो गया है।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो मानसून ट्रफ अभी कुछ समय उत्तर भारत में एक्टिव रहने की संभावना है। इसके चलते राजस्थान में अगले चार दिन मौसम साफ रहने की संभावना है। Rajasthan Weather
राज्य के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां
कम दबाव का क्षेत्र आज दक्षिण-पूर्वी UP के ऊपर बना हुआ है। पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश बकानी, झालावाड़ में 114 mm दर्ज। पश्चिमी राजस्थान की सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38 से 41 डिग्री दर्ज। सर्वाधिक अधिकतम तापमान श्रीगंगानगर में 41.4 डिग्री (सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक) दर्ज। Rajasthan Weather
आज 28 अगस्त को भरतपुर, कोटा, जयपुर संभाग में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
28 अगस्त से आगामी एक सप्ताह राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज होने तथा कमजोर मानसून परिस्थितियां दर्ज होने की प्रबल संभावना है। Rajasthan Weather
सितंबर के प्रथम सप्ताह (4-7 सितंबर) में पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में पुनः बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।