हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के 6 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times , Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की प्रदेश में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ गई हैं। विभाग के अनुसार आज सोमवार को छह जिलों करनाल, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद और यमुनानगर में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा यमुनानगर में बिजली गिरने के साथ ही भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

मौसम विभाग ने कुरुक्षेत्र, कैथल, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार जताए गए हैं। इसके साथ ही बताया है की बारिश का यह दौर 17 सितंबर तक जारी रहने की संभावना है।

बारिश के साथ अगले चार दिनों तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कल रविवार भी प्रदेश के आठ जिलों में बारिश हुई थी। पंचकूला के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात बन गए थे।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस हिसार में दर्ज किया गया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News