Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। जिस कारण प्रदेश में कुछ जगहों पर बारिश हुई। हरियाणा के सोनीपत में रातभर से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। मौसम विभाग ने आज सुबह 9 बजे तक सोनीपत और पानीपत के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
बीते कल राज्य के कई हिस्सों में अच्छी बारिश हुई। विभाग की जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 75 मीमी. गुरुग्राम में बारिश दर्ज की गई। यहां प्रशासन ने आज कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की। साथ ही स्कूल-कॉलेजों में ऑनलाइन क्लास लगाने के आदेश दिए।
मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में मानसून सीजन में 440 मिमी बारिश सामान्य मानी जाती है। अब तक 270 मिमी यानी 61% बारिश हो चुकी है। अब सीजन में 39% बारिश और होनी बाकी है, लेकिन एक महीने में इतना कोटा पूरा होने की संभावना कम है। हालांकि, सामान्य से 19% तक कम बारिश भी सामान्य मानी जाती है।