हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने करवट ले ली है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश होगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की अगले छह दिनों के दौरान दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव के आसार हैं। इसके साथ ही 7 अक्टूबर की रात से 9 अक्टूबर तक पहले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से खासकर उत्तरी हरियाणा के अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में छिटपुट बूंदाबांदी होगी।

विभाग के अनुसार, 10 से 12 अक्टूबर तक दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल और हल्की बारिश हो सकती है। जिससे दिन-रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक बढ़ेगी। 

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 9 अक्टूबर को सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 10 से 12 अक्टूबर के दौरान राज्य के ज्यादातर हिस्सों में आंशिक बादल छाए रहेंगे। हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होगी, जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आएगी और ठंडक का अहसास बढ़ेगा।

हिसार में चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में मौसम विशेषज्ञ डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश और तेज हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आएगी। जिससे रात के समय गुलाबी ठंड की शुरुआत हो सकती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News