Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में आज 7 सितंबर सोमवार को मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है। हरियाणा में मानसून सीजन में अभी तक 300 मिलीमीटर बारिश हुई है, जो 74 मिलीमीटर कम है। मानसून का कोटा पूरा होने में अभी 140 मिलीमीटर बारिश की जरूरत है। हालांकि, इतनी बारिश के आसार अब नहीं हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 4.6 मिलीमीटर बारिश हुई है।
मौसम विभाग ने सोमवार को कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। 8 सितंबर से मानसून कमजोर हो जाएगा। 12 सितंबर के बाद राजस्थान में मानसून के कमजोर होने की संभावना जताई है, जिसका असर हरियाणा के दक्षिणी जिलों में भी रहेगा।
11-12 को भी बारिश संभव
मौसम विभाग ने प्रदेश में मंगलवार से कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना जताई है। 11-12 सितंबर को कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। विभाग की ओर से अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 7 सितंबर को जीटी बेल्ट के कुछ जिलों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है।
प्रदेश में बारिश के कारण रात के तापमान में 0.7 डिग्री की कमी आई है। यमुनानगर में 23.1, पंचकूला में 23.7 और करनाल में रात का तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।