राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम ने पूरी तरह से करवट ली हुई है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने आज  गुरुवार को 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही बताया की बारिश का ये दौर अगले दो दिन भी रहेगा।

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर जिलों में भी हल्की बारिश दर्ज हुई।

प्रदेश में श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहीं, माउंट आबू 23.7 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की पश्चिमी राजस्थान में मानसून की गतिविधियां फिलहाल कमजोर रहने वाली हैं। जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक मौसम मुख्य रूप से ड्राई रहने की संभावना है।

वही, बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू और आसपास के क्षेत्रों में 21 से 23 अगस्त के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। ऐसे में पश्चिमी राजस्थान के कुछ उत्तरी इलाकों में स्थानीय स्तर पर बारिश हो सकती है।

आज 20 अगस्त को भरतपुर, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश, जबकि कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News