राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की नई रिपोर्ट

 | 
राजस्थान में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग की नई रिपोर्ट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश होगी। मौसम विभाग ने जानकारी दी है की वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से शनिवार को राजस्थान में हल्की बारिश हुई है। जोधपुर, बीकानेर संभाग जिलों में दिन का तापमान 2 से 3​ डिग्री तक गिर गया। 

विभाग के मुताबिक, आज रविवार को भी बीकानेर के साथ जयपुर संभाग के 10 जिलों में बादल छाने और कुछ इलाकों में हल्की बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

इसके साथ ही, 16 नवंबर से राज्य में मौसम साफ रहने और न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिराने से सर्दी तेज होने का अनुमान जताया है।

बीते 24 घंटे के दौरान जैसलमेर, श्रीगंगानगर, बीकानेर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, फलोदी के इलाकों में शनिवार दिनभर बादल छाए रहे। जैसलमेर के मोहनगढ़ में 5MM बारिश हुई। बीकानेर, गंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, फलोदी के एरिया में भी कुछ एरिया में हल्की बारिश दी हुई। 

श्रीगंगानगर में बारिश होने और हवा चलने से तापमान में 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज हुई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जिस कारण यहां दिन में भी हल्की सर्दी रही। फलोदी में भी दिन का तापमान 3 डिग्री गिरा और अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

रात में सबसे ज्यादा सर्दी भीलवाड़ा में रही, न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। ये माउंट आबू से भी कम था। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 11, सिरोही में 12.4, उदयपुर में 13.1, सीकर में 12.5, टोंक में 13.9 और अजमेर में 14.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News