राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का बड़ा अपडेट

 | 
राजस्थान में आज बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का बड़ा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। प्रदेश में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 19 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है की बारिश का यह दौर 10 अगस्त को और तेज हो जाएगा।

विभाग के मुताबिक प्रदेश में बारिश का यह दौर 12-13 अगस्त तक जारी रहने की संभावना है। इसके बाद 14-15 अगस्त से यह कमजोर पड़ सकता है।

मौसम विभाग ने रिपोर्ट जारी करते हुए बताया की पिछले 24 घंटे में भरतपुर, करौली, अलवर, जयपुर में शनिवार सुबह हल्की से मध्यम बारिश हुई। पश्चिमी राजस्थान के जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में शाम को बारिश का दौर शुरू हुआ, जो देर रात तक जारी रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- मानसून ट्रफ अभी अनूपगढ़, दिल्ली, सीधी होते हुए बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर बना हुआ है। इन सिस्टम के असर से रविवार को भी राज्य के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

वही दूसरी और 10 से 12 अगस्त को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने, जहां मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। जोधपुर, बीकानेर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों को छोड़कर कुछ भागों में आगामी 3-4 दिन हल्की, मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News