राजस्थान के इन 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान के इन 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि प्रदेश में मानसून का असर एक बार फिर दिखाई दे सकता है। प्रदेश में मानसून पर ब्रेक लगने के बाद गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है। विभाग की जानकारी के मुताबिक बीकानेर संभाग के तीन जिलों में रविवार को पारा 41 डिग्री सेल्सियस के पार रहा। वही दूसरी और रविवार शाम जयपुर, अलवर और दौसा जिले में बारिश हुई। प्रदेश में कहीं भी तेज बारिश दर्ज नहीं हुई।

मौसम विभाग ने 20 जुलाई (सोमवार) को 24 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जो अगले तीन दिन तक जारी रहेगा। इस दौरान तेज हवा के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की गई है।

जैसा की विभाग ने बताया, पिछले 24 घंटे में झुंझुनूं, सीकर, अलवर, कोटपूतली-बहरोड़, जयपुर, दौसा, करौली, बूंदी और अजमेर जिले में बादलों की आवाजाही रही। माउंट आबू में रविवार को जहां 2.5 एमएम बारिश हुई। वहीं, चित्तौड़गढ़ में हल्की बारिश हुई।


प्रदेश में कमजोर मानसून के चलते बीकानेर संभाग सबसे ज्यादा गर्म रहा। संभाग के बीकानेर, श्रीगंगानगर और चूरू जिले में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News