हरियाणा के इन 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन 9 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल चूका है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश हुई है। मौसम विभाग की जानकारी के मुताबिक आज सोमवार को भी बारिश के आसार हैं। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, सोनीपत, पानीपत और जींद में भी कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने बताया की प्रदेश में 16 अक्टूबर तक ज्यादातर स्थानों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। 

कल रविवार को प्रदेश में हुई बारिश के चलते औसत अधिकतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट आई है। हवा चलने के कारण रात में लोगों को ठंड महसूस हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हरियाणा में मौसम में बदलाव आया है। इसके चलते खासकर उत्तरी और पश्चिमी जिलों में हवाओं और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है।

विभाग के अनुसार, इस पश्चिमी विक्षोभ का असर 13 अक्टूबर तक रहने की संभावना है। इसके बाद 13 अक्टूबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ी क्षेत्रों की ओर बढ़ने के आसार हैं। इसके प्रभाव से 14 से 16 अक्टूबर के दौरान प्रदेश में ज्यादातर स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान हवाओं और गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News