हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
 हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज कुछ बदल रहा है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और आंधी देखने को मिली। मौसम विभाग ने आज हरियाणा के चार जिलों में गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।


विभाग ने बताया कि  पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र जिले शामिल है, जिनमें हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है। इसके अलावा विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 30 जून तक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बीते गुरुवार को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम रहा। 

30 जून तक बारिश के आसार

मौसम विभाग के मुताबिक 26 से 30 जून तक हरियाणा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके बाद राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने के संकेत हैं। इसके साथ ही 26 से 27 जून और 29 जून से 1 जुलाई के बीच प्रदेश में कहीं-कहीं आंधी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की आशंका जताई है।


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News