हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है। दक्षिण-पश्चिम मानसून भी अब हरियाणा के हिसार तक पहुंच चुका है। मानसूनी रेखा हरियाणा के हिसार और पंजाब के बठिंडा से गुजर रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, मानसून गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान के बचे इलाकों को कवर करते हुए हरियाणा के नए क्षेत्रों में प्रवेश कर गया है।

विभाग ने बताया है कि अगले 4-5 दिनों में इसके पूरे सूबे में छा जाने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। इसके साथ ही मानसून के आगे बढ़ने से आज से प्रदेश में बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी, जिससे उमस भरी गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मौसम विभाग ने हरियाणा के 17 जिलों उत्तरी और दक्षिणी-पूर्वी हिस्सों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पंचकूला, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल, नूंह और रोहतक जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ  तेज हवाएं चल सकती हैं।

वर्तमान में मानसून का असर मुख्य रूप से पूर्वी, उत्तरी और दक्षिणी हरियाणा में दिख रहा है। पिछले 24 घंटों में यमुनानगर में सबसे ज्यादा 11.0 मिमी, सोनीपत में 6.5 मिमी, महेंद्रगढ़ में 6.0 मिमी और गुरुग्राम में 5.0 मिमी बारिश दर्ज की गई है। इसके उलट, पश्चिमी जिलों सिरसा और फतेहाबाद में अभी मानसून सुस्त है, वहां अधिकांश हिस्से सूखे रहे हैं। विभाग ने जानकारी दी है कि  6 जुलाई से मानसूनी सिस्टम का प्रभाव पूरे प्रदेश में एक समान रूप से देखने को मिलेगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News