हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम फिर से करवट लेने वाला है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। लेकिन मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते 28 और 29 जुलाई को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होगी। इन दो दिनों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना जताई है। इसके अलावा 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के अनेक क्षेत्रों में अच्छी बारिश का दौर जारी रह सकता है।
विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को प्रदेश के उत्तरी जिलों पंचकूला, यमुनानगर व अंबाला में कहीं-कहीं अच्छी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना है। वहीं प्रदेश के अन्य जिलों में भी हल्की या मध्यम बारिश होने की आशंका है।
दो दिन होगी सबसे ज्यादा बारिश
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को हरियाणा के अधिकांश जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भीषण बारिश भी दर्ज की जा सकती है। 30 और 31 जुलाई को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
इन जिलों में आज हो सकती है हल्की बारिश
आज 27 जुलाई को महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी जिलों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। जिसके चलते लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
