हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग की ताजा अपडेट

Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश में मानसून की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई। लेकिन मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में आज से एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। जिसके चलते आज प्रदेश में कई जगहों पर बारिश की आशंका है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज (2 अगस्त को) हरियाणा के उत्तरी व उत्तर-पूर्वी जिलों में भारी बारिश और बादल गर्जने की संभावना है, जिसके चलते यलो अलर्ट जारी किया गया है।

 विभाग ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में भारी बारिश और गरज-चमक को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के अनुसार, राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सरकुलेशन बना हुआ है।

आज रात से मानसून की हवाएं उड़ीसा, बिहार, उत्तर-प्रदेश की तरफ से आने की संभावना बन रही है, जिससे 2 अगस्त से 5 अगस्त के दौरान हरियाणा राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में अच्छी बारिश होने की संभावना है।

आज बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और कैथल में मध्यम से तेज बारिश की संभावना है। मध्य और दक्षिणी हरियाणा के करनाल, जींद, रोहतक, झज्जर, सोनीपत, पानीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश दर्ज की जा सकती है। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News