हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Haryana Weather :  हरियाणा में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है। जिसके चलते प्रदेश में बारिश होगी। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया है की प्रदेश में आज से मानसून एक्टिव हो रहा है। पाकिस्तान के ऊपर बने एक मजबूत चक्रवातीय सर्कुलेशन के कारण और मानसूनी ट्रफ रेखा के हिमालय से मैदानी इलाकों की ओर खिसकने के कारण आज हरियाणा में बारिश की संभावना बनी हुई हैं।

विभाग के मुताबिक, आज 3 जिलों पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में तेज बारिश की चेतावनी के साथ यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की 3 सितंबर को मानसूनी गतिविधियां बढ़ेंगी। जिससे उत्तरी व पूर्वी हरियाणा पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद में यलो अलर्ट के साथ मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। 4 सितंबर को राज्य के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश की संभावना है।

उत्तरी व पूर्वी जिलों में यलो अलर्ट जारी रहेगा। 5 सितंबर को मानसून की गतिविधियां और बढ़ेगी। दक्षिण-पूर्वी व उत्तरी हरियाणा के लगभग 10-12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News