राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का ताजा अपडेट 

Udaipur Times,Rajasthan Weather :  राजस्थान में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई है। मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि राजस्थान में मानसून की रफ्तार अब कमजोर हो गई है। विभाग ने आज शनिवार को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, कोटपूतली-बहरोड़, अलवर, डीग, भरतपुर और धौलपुर जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

 बीते 24 घंटे में अलवर, श्रीगंगानगर और चूरू जिले में सबसे ज्यादा बारिश हुई। बताया जा रहा है कि अब 15 जुलाई से मानसून के फिर से तेजी पकड़ने की उम्मीद है।

राजस्थान के 24 जिले ऐसे हैं, जहां सामान्य या कम बारिश हुई है। कम बारिश के कारण 34 जिले खरीफ की बुआई में पिछड़ गए हैं। पिछले साल के मुकाबले इस साल अब तक 30 प्रतिशत बुआई कम हुई है।

चूरू में सबसे ज्यादा बारिश

विभाग ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों के दौरान चूरू में जहां सबसे ज्यादा 25.6 mm बारिश दर्ज की गई। वहीं, झुंझुनूं के पिलानी में 10.1 mm और सीकर में 4 mm बारिश हुई। अलवर, श्रीगंगानगर में शनिवार को बरसात हुई।

पश्चिमी राजस्थान में तापमान का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। श्रीगंगानगर में प्रदेश का अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जैसलमेर में 39.8 डिग्री, फलोदी में 39.8 डिग्री और बीकानेर में 39.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। चूरू में बारिश के बाद भी पारा 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

इन जिलों में होगी बारिश 

मौसम विभाग ने अलग-अलग पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा और उदयपुर संभागों में 16 जुलाई तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। बीकानेर संभाग में भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा सिरोही, उदयपुर, झालावाड़ और बारां जिलों में बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News