राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट

 | 
राजस्थान के इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, जाने IMD का ताजा अपडेट 

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम एक बार फिर से करवट ले रहा है। जिसके चलते मौसम विभाग ने प्रदेश में आज बारिश की संभावना जताते हुए 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 26-27 अगस्त से राज्य में मानसून के और कमजोर पड़ने की संभावना जताई है। 

विभाग ने जानकारी देते हुए बताया की पूर्वी राजस्थान के भरतपुर, अलवर, धौलपुर, करौली एरिया में शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार दोपहर तक जारी रहा। इस दौरान अलवर के लक्ष्मणगढ़ में 75MM (3 इंच) पानी बरसा। 

विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस श्रीगंगानगर में दर्ज हुआ। 

पश्चिमी जिलों में भले ही बारिश नहीं हुई, लेकिन दक्षिण-पश्चिमी हवा के चलते तापमान में स्थिरता है। यही कारण है कि पश्चिमी राजस्थान के सबसे गर्म जिले रहने वाले जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हो रहा है। वहीं पूर्वी राजस्थान में जयपुर, पिलानी (झुंझुनूं), सीकर, टोंक, झुंझुनूं, फतेहपुर (सीकर) में तापमान 35 या उससे ऊपर दर्ज हो रहा है।

मौसम विभाग ने जानकारी दी है की वर्तमान में राज्य के अधिकांश भागों में ड्राई दक्षिण-पश्चिमी हवा प्रभावी है। पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मौसम ड्राई रहने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी राजस्थान के उदयपुर, जयपुर, अजमेर संभाग के अधिकांश भागों में भी आगामी एक सप्ताह कमजोर मानसून परिस्थितियां रहने की संभावना हैं। हालांकि कोटा, भरतपुर के साथ-साथ जयपुर संभाग के कुछ जिलों में 25 से 27 अगस्त के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News