हरियाणा के इन जिलों में आज बारिश और तूफान का अलर्ट जारी, देखें विभाग की ताजा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया हैं। जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। मौसम विभाग ने बताया की हरियाणा में राजस्थान से आनी वाली दक्षिण पश्चिम हवाओं से तीन दिन से मौसम बिगड़ा हुआ है। इसी के चलते विभाग ने आज अलर्ट जारी करते हुए कहा है की आज प्रदेश में बहुत तेज तूफ़ान के साथ तेज बारिश के आसार है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए आज भी 10 जिलों कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पलवल और नूंह में आंधी, तूफान, बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया है। और इसके साथ -साथ यहां 60 kmph की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
कल शनिवार को 10 जिलों पंचकूला, फतेहाबाद, करनाल, पानीपत, हिसार, हांसी, जींद, सोनीपत, सिरसा और फरीदाबाद में तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। वहीं नारनौल व आसपास के इलाकों में धूल भरी हवाएं चलीं।
4 जून का मौसम अलर्ट
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी दी है की हरियाणा में 4 जून के पास एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक देगा। इसके प्रभाव से हरियाणा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
