हरियाणा के इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने मौसम विभाग का बड़ा अपडेट
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिसके चलते प्रदेश में कई जगहों पर बारिश और आंधी देखने को मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण अगले तीन दिन तक प्रदेश का मौसम परिवर्तनशील रहेगा। विभाग ने आज 24 जून को राज्य के कई हिस्सों में तेज आंधी, गरज-चमक और बिजली कड़कने का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और जींद में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज धूल भरी हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है। इसी के साथ -साथ सिरसा, फतेहाबाद, हिसार और भिवानी जैसे पश्चिमी जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।
हरियाणा में कल मंगलवार को सिरसा के डबवाली, गुरुग्राम, नूंह और नारनौल में धूल भरी आंधी चली। इसके अलावा रेवाड़ी, गुरुग्राम, रोहतक और भिवानी में तेज बारिश हुई।
आगे कैसा रहेगा मौसम
विभाग ने जानकारी दी है कि आज 24 जून को उत्तर और मध्य हरियाणा में तेज हवाएं और अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके अलावा 25 जून को उत्तरी जिलों अंबाला, यमुनानगर व अन्य स्थानों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी तेजी आ सकती है।
26 जून को मौसम में आंशिक बादलवाई रहेगी और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बौछारें गिर सकती हैं।दिन के तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। 27 व 28 जून को मानसून की दस्तक से पहले मौसम एक बार फिर आमतौर पर शुष्क हो जाएगा।
26 तक बारिश की संभावना
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में 26 जून तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा। इस दौरान हवाओं की दिशा बदलेगी और बीच-बीच में आंशिक बादल छाए रहेंगे। पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के प्रभाव से तेज धूल भरी हवाएं चलने व कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की प्रबल संभावना है।
