चंडीगढ़ समेत पंजाब के इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने विभाग की ताजा अपडेट

 | 
चंडीगढ़ समेत पंजाब के इन जिलों में बारिश और तूफान का अलर्ट, जाने विभाग की ताजा अपडेट

Udaipuri Times, Weather Update : चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। जिसके चलते पंजाब व चंडीगढ़ के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक आज शनिवार 27 जून को कई शहरों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना हैं। साथ ही  विभाग ने पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया है।

विभाग ने जानकारी दी है कि इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। हालांकि इसके बाद 28 से 30 जून तक लोगों को राहत मिलने की संभावना है। जुलाई के पहले सप्ताह में पंजाब और चंडीगढ़ में मानसून के दस्तक देने की उम्मीद है।

इसके अलावा मौसम विभाग ने मोहाली, रूपनगर, होशियारपुर, नवांशहर और पठानकोट समेत कई इलाकों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है। 

विभाग के अनुसार 28, 29 और 30 जून को पंजाब और चंडीगढ़ के लिए किसी प्रकार की कोई मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है। इन दिनों कुछ इलाकों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और  हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है, लेकिन किसी बड़े मौसम बदलाव की संभावना नहीं है।

मौसम लेगा करवट

मौसम विभाग ने बताया है कि 1 और 2 जुलाई को एक बार फिर पंजाब और चंडीगढ़ में आंधीऔर गरज-चमक के साथ तेज हवाओं का दौर लौट सकता है। और इसी दौरान कई इलाकों में बारिश होने की भी संभावना जताई गई है। 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News