हरियाणा के कई जिलों में बारिश ! मानसून हुआ सक्रिय, अगले तीन दिन मौसम रहेगा खराब
| Jul 8, 2026, 08:22 IST
Udaipur Times, Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हरियाणा में चार दिन से अटका मानसून आखिरकार सक्रिय हो गया है। आज बुधवार सुबह फरीदाबाद, पानीपत और सोनीपत में बारिश हुई। आज फिर से कई जिलों मौसम खराब रहने से बारिश आने वाली है।
मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में मानसून पूरे हरियाणा और पंजाब को कवर कर लेगा। इसके बाद प्रदेशभर में अच्छी बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। Haryana Weather
नई एडवाइजरी
कृषि वैज्ञानिकों ने मौसम को लेकर किसानों को सलाह दी है कि प्रदेश में अगले तीन से चार दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना को देखते हुए धान की रोपाई का काम जारी रखें।
