राजस्थान में मचेगा बारिश का तांडव ! देखें 15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ?

 | 
राजस्थान में मचेगा बारिश का तांडव ! देखें 15 अगस्त तक कैसा रहेगा मौसम ?

Udaipur Times, Rajasthan Weather : राजस्थान में मौसम का मिजाज पूरी तरह बिगड़ने वाला है। मौसम विभाग ने नई रिपोर्ट आरी करते राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून एक बार फिर से अपना तांडव मचाने वाला है। ऊपरी परिसंचरण तंत्र आज भी उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों व आसपास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। 

एक और परिसंचरण तंत्र उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी व आसपास के पूर्वी भारत के ऊपर बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर कम दबाव का क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। आज मानसून ट्रफ लाइन श्री गंगानगर, दिल्ली से होकर गुजर रही है। 

पिछले 24 घंटों में अलवर, भरतपुर, जयपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर व सीकर जिलों में कहीं-कहीं भारी /अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। सर्वाधिक बारिश 158mm पहाड़ी, डीग में दर्ज। Rajasthan Weather

आज 7 अगस्त को भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश व कोटा, अजमेर व बीकानेर संभाग संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। 8-10 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पूर्वी भागों के एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है। Rajasthan Weather
 
पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 8 से 10 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।
 
15 अगस्त से राज्य के अधिकांश भागों में बारिश की गतिविधियों में कमी होने की प्रबल संभावना है। 

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर 
भारत मौसम विज्ञान विभाग

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News